Categories: पटना

शराब तस्करों के बीच गैंगवार, कुख्यात डॉन के भाई व बिहार पुलिस के बर्खास्त सिपाही की हत्या कर शव को बोरी में फेंका….

मुजफ्फरपुर: बिहार के पश्चिमी क्षेत्र में शराब तस्करी को लेकर दो बड़े गैंग की टसल में बुधवार की देर शाम जैतपुर के नवादा ओपी के ब्रजेश सिंह की हत्या कर दी गई. उसके सिर में गाेली मारने के बाद लाश काे बाेरी में बंद कर सरैया के सिरकोहिया हाई स्कूल के पीछे सरसों के खेत में फेंक दिया गया. जैतपुर पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा. मृतक ब्रजेश शराब तस्करी मामले में पहले जेल जा चुका था. वह शराब तस्करी के कारण ही पुलिस में सिपाही के पद से बर्खास्त हाे गया था. इन दिनाें वह नवादा गांव में एसएच 86 किनारे एक ढाबा भी चला रहा था।

हत्या का आरोप सिरकोहिया गांव के टुड्डू पर लग रहा है. उसके पिता ब्रिज किशोर सिंह काे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. टुड्डू के दरवाजे से ही ब्रजेश की बुलेट बाइक बरामद हुई है. मृतक ब्रजेश सिंह का बड़ा भाई पश्चिमी क्षेत्र का कुख्यात शराब तस्कर मिथिलेश सिंह अभी जेल में बंद है।

मिली जानकारी के अनुसार मिथिलेश सिंह की अदावत चुन्नू ठाकुर से रही है. बुधवार की रात हाई स्कूल के पास तीन-चार राउंड फायरिंग की आवाज सुनी गई. आरोपित टुड्डू भी शराब से जुड़े मामले में एक माह पहले ही जेल से छूटा है. बताया जाता है कि ब्रजेश जब सिरकोहिया पहुंचा ताे साजिश के तहत उसे गाेली मार दी गई. ब्रजेश सिंह नवादा गांव के दिवंगत अवधेश सिंह का बेटा था. अवधेश सिंह बिहार पुलिस में हवलदार थे और सेवाकाल में ही उनकी मृत्यु के बाद अनुकंपा पर ब्रजेश काे पुलिस की नौकरी मिली थी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024