Categories: पटना

समस्तीपुर में गंगा की बाढ़ से बढ़ी तबाही, पलायन कर रहे लोग, 24 घंटे में 10 सेमी. बढ़ा गंगा का जलस्तर

पटना: समस्तीपुर के मोहिउद्दीनगर, मोहनपुर व विद्यापतिनगर के निचले इलाकों में गंगा का पानी पूरी तरह से फैल चुका है। इससे बाढ़ पीड़ितों की स्थिति गंभीर दिन प्रतिदिन बद्तर होती जा रही है।

बीते 24 घंटे में गंगा नदी का जलस्तर 10 सेंटीमीटर और बढ़कर 47.73 मीटर पर पहुंच गया जो कि खतरे के निशान 45.50 मीटर से 2 मीटर 23 सेंटीमीटर ऊपर है। हालांकि जलस्तर की वृद्धि-दर में कमी आयी है। पहले यह प्रति घंटा एक सेंटीमीटर के हिसाब से बढ़ रहा था, अब यह लगभग प्रति घंटा आधा सेंटीमीटर के हिसाब से चढ़ रहा है।

दूसरी ओर मोहिउद्दीननगर-पतसिया पीडब्लूडी सड़क के कुरसाहा पुल पर बाढ़ का पानी चढ़ गया है। मोहनपुर व मोहिउद्दीननगर की तीन दर्जन से अधिक गांवों का सड़क संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है।

दूसरी ओर समस्तीपुर के कल्याणपुर में बागमती नदी में भी उफान देखा जा रहा है। हालांकि नदी खतरे के निशान से काफी नीचे है। लोग ऊंचे स्थानों की ओर नाव से पलायन कर रहे हैं। उधर, शिवहर व सीतामढ़ी बागमती नदी के जलस्तर में वृद्धि देखी जा रही है। शिवहर में नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 7 सेंटीमीटर उपर है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026