परवेज अख्तर/सीवान : मैरवा धाम के निकट एक गैरेज दुकान में शुक्रवार की रात ताला तोड़कर नकद राशि समेत साढे चार लाख की चोरी कर ली गई है। इस संदर्भ में गैरेज मालिक ने मैरवा थाना में आवेदन दिया है। पुलिस तीन लोगों को हिरासत मे लेकर पूछताछ भी कर रही है। बताते हैं कि मैरवा नगर पंचायत क्षेत्र के हरपुर निवासी मोहमद्दीन अंसारी शनिवार की सुबह जब मैरवा धाम के पेट्रोल पंप के निकट स्थित अपना गैरेज दुकान खोलने पहुंचे तो ताला टूटा हुआ पाया। जब वे दुकान के अंदर गए तो सामान बिखरा हुआ था। यह देखकर उनके होश उड़ गए। उनके मुताबिक दुकान में रखे एक लाख 55 हजार रुपये दो लैपटॉप एक कंप्यूटर गाड़ी के औजार, मोबाइल फोन, कंप्यूटर, स्कैनर मशीन गाड़ी के तीन बैट्री एवं कई अन्य सामान चोरी कर ली गई थी। इसकी जानकारी उन्होंने आसपास के ग्रामीणों को भी दी। चोरी की घटना सुनकर दुकान पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। तीन लोगों को हिरासत में लिए जाने के बाद पुलिस इस मामले में पूछताछ कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…