✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
सिवान जिले के रघुनाथपुर-आंदर मुख्य मार्ग पर फुलवरिया मोड़ के समीप मंगलवार की देर शाम बाइक पर सवार शातिर अपराधियों ने गुड़िया इंटरप्राइजेज गैस एजेंसी के कर्मी को गोली मार जख्मी कर उसका लैपटॉप लूट लिया.घायल कर्मचारी का नाम सोनु कुमार सिंह है जो जीरादेई थाने के भरौली गांव निवासी योगेंद्र सिंह का पुत्र है.घटनास्थल से थोड़ी दुर पर खड़ी पुलिस टीम ने घायल सोनु कुमार सिंह को प्राथमिक उपचार के लिए रघुनाथपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया.घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोनू कुमार सिंह दुकान में काम करने के बाद बाइक से अपने गांव भरौली लौट रहा था की इसी दौरान पहले से घात लगाये अपराधियों ने फुलवरिया मोड़ के समीप उसे घेर लिया तथा गोली मारकर बैग में रखे लैपटॉप को छीन लिया.
घायल सोनु कुमार अपने बाइक से थोड़ी दुर पर खड़ी पुलिस के पास पहुंचा तथा पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया.घटना की सुचना मिलते हीं पुलिस मौके पर पहुंच कर मामलें की छानबीन में जुट गयी.जख्मी की हालत चिंताजनक होने के कारण डॉकटरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल को रेफर कर दिया. जहां सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा पदाधिकारी खबर लिखे जाने तक उसके इलाज में जुटे हुए थे।इस संदर्भ में खबर लिखे जाने तक स्थानीय पुलिस द्वारा घटना के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…