परवेज अख्तर/सिवान : शहर की सड़कों पर सोमवार को जाम का नजारा आम रहा। जेपी चौक से लेकर कचहरी रोड में जाम के कारण गाड़ियों की लंबी कतारें देखने को मिली। इस कारण मुख्य पथ पर भी ट्रैफिक रस रहा। जेपी चौक से लेकर महादेवा जाने वाली सड़क में गाड़ियों की रफ्तार पूरी तरह से थम गई थी। जिला जज कोर्ट समीप चौक होने के कारण यहां अक्सर जाम में लोग फंसते हैं और यहां होमगार्ड्स के भरोसे ही ट्रैफिक व्यवस्था को रेगुलेट किया जाता है। वहीं जाम के कारण पैदल आने जाने वाले लोगों को भी परेशानी हुई। दोपहर तीन बजे के बाद ही इस सड़क पर जाम से लोगों को निजात मिली। रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण सोमवार को अक्सर शहर में जाम का नजारा रहता है। मुख्य पथ पर भी जाम के कारण वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा रहा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…