जी.बी. नगर थाना क्षेत्र में अलग-अलग गांव में दो विवाहिता की हत्या

मायके वालों ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के नवरंगा कैथी गांव में नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गयी. पीड़िता के भाई नीतीश कुमार ने थाने में आवेदन देकर पति सास-ससुर को आरोपित किया है. घटना के बाद परिजन घर छोड़ कर फरार हो गए. आवेदन में कहा है कि तीन वर्ष पूर्व मेरी बहन सुनीता देवी की शादी हिंदू रीति-रिवाज से नौरंगा गांव के राजकुमार सिंह से हुई थी. जिसको एक पुत्र व एक पुत्री है. इसके बावजूद पति राजकुमार सिंह एवं साथ ससुर द्वारा हमेशा दहेज को लेकर मारपीट कर प्रताड़ित किया जाता था. नौरंगा गांव के लोगों ने फोन पर बताया कि तुम्हारी बहन सुनीता देवी की गला दबाकर हत्या परिजनों ने कर दिया है. इस मामले में पति राजकुमार सिंह व सास-ससुर समेत पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज कर आरोपित किया है.

उधर कैथी गांव में नवविवाहिता ने परिवारिक प्रताड़ना से तंग आकर घर के एक कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. मृत महिला नीरज राम की पत्नी मीना देवी है. मीना देवी के 4 वर्ष पूर्व कैथी गांव के नीरज राम से हिंदू रीति रिवाज से दान दहेज देकर शादी हुई थी. इस दौरान बच्चा नहीं होने का आरोप लगाते हुए महिला के साथ मारपीट गाली-गलौज कर प्रताड़ित किया जाता था. इसके बाद महिला ने परिवारिक प्रताड़ना से परेशान होकर शुक्रवार की दोपहर फांसी लगाकर अपना जीवन समाप्त कर लिया. घटना के बाद परिजन घर छोड़कर फरार हो गए. इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार यादव से पूछने पर उन्होंने बताया कि दोनों घटनाओं की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले से पर्दा उठ पाएगा. फिलहाल परिजनों की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024