परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के नरहन पंचायत के वार्ड तीन में सड़क पर जल जमाव तथा कीचड़ से परेशान ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन किया तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध आक्रोश व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना है कि जल निकासी नहीं होने के कारण नाली तथा बरसात का पानी सड़क पर जमा हो गया है तथा पानी की बदबू तथा मच्छरों के प्रकोप से रहना मुश्किल हो गया है।
वार्ड सदस्य प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पंचायत के मुखिया, बीडीसी को इस समस्या से अवगत कराने के बावजूद इसका समाधान नहीं किया गया है। बीडीसी मुन्ना सिंह ने कहा कि समस्या के समाधान के लिए डीपीआर तैयार हो चुका है। अक्टूबर या नवंबर में काम आरंभ किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में काफी संख्या में महिला-पुरुष शामिल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…