परवेज अख्तर/सिवान: कलियुगी बेटा ने मामूली विवाद में लोहे के रॉड से प्रहार कर मां को घायल कर दिया. मामला थाना क्षेत्र के ककरघटी गांव का है. घायल महिला को गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. घायल महिला गुलाब चंद्र चौरसिया की पत्नी माया देवी है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की मंटू चौरसिया अपने पिता गुलाबचंद चौरसिया से पैसा मांग रहा था. उसकी मां माया देवी ने पति को पैसा देने के लिए मना किया. इस बात से आक्रोशित होकर वह घर में रखे लोहे की रॉड से वार कर दिया.
इस घटना में माया देवी गम्भीर रूप से घायल हो गयी. स्थानीय लोगों ने घायल महिला को नजदीक के अस्पताल ले गए. जहां चिकित्सकों ने महिला की गम्भीर हालत को देखते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गुलाब चौरसिया के आवेदन पर मंटू चौरसिया के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज को गयी है .मन्टू चौरसिया नशीली पदार्थों का सेवन करता है .नशा करने के लिए वह अपनी मां बाप से हमेशा पैसा की मांग करता है. विरोध करने पर आक्रोशित हो अपनी मां पर ही हमला कर घायल कर दिया. पुलिस ने अभियुक्त मंटू चौरसिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…