Siwan News

गिरिराज सिंह को बिहार का मुख्यमंत्री बना सकती है भाजपा ! , LJP की भूमिका अहम् : सूत्र

परवेज अख्तर/सिवान : तीन चरणों में संपन्न हुए बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। रुझानों में पहले आगे चल रहा महागठबंधन अब काफी पिछड़ चुका है, एनडीए ने बम्पर बढ़त बना ली है, भाजपा प्रचंड बहुमत हासिल करती दिखाई दे रही है वहीं जेडीयू को कुछ घाटा हो रहा है, इससे साफ़ है कि बिहार में सीएम नीतीश कुमार के प्रति लोगों में नाराजगी जरूर है लेकिन भाजपा के प्रति कोई नाराजगी नहीं है।

मतगणना के बीच सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, खबर यह है कि अगर भाजपा ज्यादा सीट हासिल करती है तो गिरिराज सिंह को बिहार का मुख्यमंत्री बना सकती है. अटकलें शुरू हो गई हैं, हालांकि ये खबर अभी सूत्रों के हवाले से है.

आपको बता दें कि लोकजनशक्ति पार्टी ( लोजपा ) अगर 10-50 सीटें निकाल लेती है तो नीतीश कुमार की मुश्किलें बढ़ जाएँगी ऐसे में भाजपा अपना मुख्यमंत्री बना सकती है. यहाँ गौर करने वाली बता यह है कि लोजपा एनडीए से अलग होकर चुनाव लड़ी है, पूरे चुनाव में चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर हमला बोला और भाजपा के प्रति निष्ठा दिखाते रहे. अगर लोजपा की 10-50 सीटें आयी तो तत्काल बिना सोंचे-समझे भाजपा को समर्थन दे सकती है।

फिलहाल गिरिराज सिंह अभी केंद्र में मंत्री हैं, लेकिन उनको ठीक उसी प्रकार बिहार का मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है जैसे रक्षामंत्री स्व. मनोहर पर्रिकर को गोवा का मुख्यमंत्री बना दिया था. लाकडाउन के दौरान मोदी सरकार ने जो गरीबों तक अनाज सबको शौचालय व आवास दिया, उसका फ़ायदा चुनाव में दिखाई दे रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026