सीवान में सड़क हादसे में बच्ची की मौत: अनियंत्रित पिकअप ने मारी टक्कर

लोगों ने चालक को खदेड़ कर पकड़ा

परवेज अख्तर/सिवान: सीवान में गुरुवार की शाम करीब 5:00 बजे तेज रफ्तार पिकअप ने एक मासूम बच्ची को कुचल दिया है। घटना में बच्ची की मौत हो गई है। घटना जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के बेलदारी टोला गांव के समीप की है। घटना में मृतका की पहचान बेलदारी टोला गांव निवासी मैनेजर चौहान की 5 वर्षीय पुत्री पायल कुमारी के रूप में हुई है।

पिकअप चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

घटना के संबंध में बताया जाता है की मासूम सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार में महुआरी बाजार की तरफ से आ रही एक अनियंत्रित पिकअप ने मासूम को कुचलते हुए महाराजगंज की तरफ तेजी से भागने लगी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पिकअप चालक का पीछा करते हुए महाराजगंज राजेंद्र चौक के समीप पकड़ लिया। हालांकि मौके पर गस्ती कर रही डायल 112 की टीम ने देरी किए बगैर पिकअप चालक को पिकअप समेत अपने कब्जे में लेकर थाने चली आई।

इधर घटना के बाद मासूम को स्थानीय लोगों के द्वारा आनन फानन में लेकर महाराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल इलाज कराने के लिए लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। घटना में मृतक के परिजन और स्थानीय लोग स्थानीय प्रशासन से पिकअप चालक पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं साथ ही लोगों के द्वारा मृतक के परिजनों को मुआवजे की राशि दिलाने की मांग की जा रही है। वहीं पिकअप चालक की पहचान महाराजगंज थाने के महुआरी गांव निवासी टेंट हाउस चलाने वाले संजय प्रसाद के रूप में हुई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026