परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के धनौती गांव के समीप 16 नवंबर को हुई सडक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल थाना क्षेत्र के पश्चिमी हड़सर गांव निवासी इनुश अंसारी की 14 वर्षीय पुत्री रवीना खातून की पटना के पीएमसीएच में इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई. ज्ञात हो कि शनिवार को थाना क्षेत्र के धनौती गांव के मोड़ के समीप रवीना सीवान की तरफ से एक बस में सवार होकर पहुंची इसी दौरान सड़क पार करने के क्रम में एक अज्ञात वाहन ने बच्ची को रौंद दिया. अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल बच्ची को स्थानीय लोगों के द्वारा पास के ही समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था. जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत में सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इसके बाद पटना पीएमसीएच में चल रहे इलाज के दौरान सोमवार को बच्ची ने दम तोड़ दिया. इधर बच्ची की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…