✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटपुर गांव समीप बुधवार की दोपहर दो बाइक की टक्कर में एक बच्ची की मौत हो गई। जबकि पिता-माता सहित चार घायल हो गए। सभी को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज सूचना प्रेषण तक चल रहा था। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका की पहचान सराय ओपी क्षेत्र के जीतपट्टी निवासी आदित्या कुमारी के रूप में हुई। घायलों में जीतपट्टी निवासी अमित कुमार शर्मा, सीमा देवी, आर्यन कुमार एवं मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना मलाही टोला निवासी रविंद्र साहनी शामिल हैं।
पुलिस ने दोनों बाइकों को जब्त कर थाना भेज दिया। जानकारी के अनुसार अमित कुमार शर्मा अपनी पत्नी एवं बच्चों के साथ गोपालगंज एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे थे। तभी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटपुर गांव समीप सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आदित्या कुमारी की मौत हो गई और अमित, सीमा एवं आर्यन घायल हो गए। वहीं दूसरी बाइक पर सवार रविंद्र साहनी भी घायल हो गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…