Categories: छपरा

छपरा में सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग लेकर बच्चियां बन रही आत्मनिर्भर

छपरा: राजकीय बुनियादी विद्यालय महम्मदपुर इनई रिविलगंज में छात्राओं को आत्मरक्षा की कला राष्ट्रीय पदक विजेता व ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट प्राप्त विवेक कुमार द्वारा पिछले 3 महीनों से निःशुल्क ट्रेनिंग दी जा रही है। जिसमे बालिकाएं बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही है और आत्मरक्षा की कला सिख रही है ।

विवेक कुमार कहते हैं कि समाज में बालिकाओं को सभी परिवार के माता पिता अपने बेटियों को आत्मरक्षा की कला तैकण्डो, मार्सल आर्ट्स या कराटे के माध्यम से उनको आत्मनिर्भर बनाने की जिमेवारी उठानी चाहिए,वही उनका कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों की बालिकाओं में काफी प्रतिभा छुपी हुई है बस उनको सही रास्ते दिखाने की जरूरत है । सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग प्रत्येक दिन सुबह 6 से 7 बजे तक दी जाती है जिसमें योगा भी कराया जाता है जिन भी बालिकाओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग लेनी है वो अपने माता पिता के साथ आकर आपना नाम लिखवाकर निःशुल्क ट्रेनिंग ले सकती है।

मार्गदर्शन के रूप में सारण ताइक्वांडो असोसिएशन के सचिव मनोहर चंद्र गुप्ता अपना बहुमूल्य समय निकालकर समय समय पर अपना मार्गदर्शन देने का कार्य करते है। जिससे ट्रेनिंग ले रहे बालिकाओं को एक नया उमंग मिलता है वही सहयोगी के रूप में अभिषेक शर्मा,विशाल कुमार,हिमांशु कुमार,धर्मेंद्र सिंह, संतोष कुमार इत्यादि अपना समय देने का कार्य करते है ।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026