Barharia Siwan News

बड़हरिया में करेंट की चपेट में आने से बच्ची की मौत

बड़हरिया थाना क्षेत्र के लकड़ी दरगाह के गुलाम गौस टोला की घटना

परवेज अख्तर/सीवान:- जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के लकड़ी दरगाह के गुलाम गौस टोला में रविवार की करीब आठ बजे रात को बिजली के करेंट की चपेट में आने से 11 वर्षीया बच्ची की मौत हो गयी.मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल,सीवान भेज दिया. पोस्टमार्टम बाद के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया.प्राप्त जानकारी के अनुसार गुलाम गौस टोला के रमेश साह की 11 वर्षीया पुत्री निशा कुमारी बगल में सड़क के किनारे खेल रही थी. तभी अचानक बारिश आ गयी.

बारिश से बचने के लिए बच्ची अपने घर की ओर भागी. रास्ते में कीचड़ पार करने के लिए बच्ची ने एक बिजली पोल के छड़ का सहारा लिया. बच्ची ने जैसे ही तार को पकड़ा बच्ची के शरीर में करंट दौड़ गया व बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. बच्ची की मौत के बाद कोहराम मच गया. सूचना पाकर पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे व शव को अपने कब्जे में लिया.इस बात की सूचना बड़हरिया बिजली विभाग को दी गयी. बिजली विभाग के जेइ पंकज कुमार व विद्युतकर्मियों घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की.

गुलाम गौस के ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत विभाग के वरीय अधिकारियों व जेइ से कई बार फोन कर कई बार आग्रह करने के बावजूद पोल के जर्जर तार को नहीं बदला गया. पोल पर से जर्जर तार में से एक तार निकल कर अर्थिंग के तार में सट गया है.नतीजतन तार में बिजली प्रवाहित हुई व घटना घट हो गयी. मृतक बच्ची के पिता रमेश साह की पांच संतानों में चार नंबर पर थी.उनको तीन पुत्र और दो पुत्री है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026