पटना

सास को दिल दे बैठा, ससुराल में बसा दामाद, अवैध रिश्ते में बाधक बना ससुर तो कर दी गई हत्या

पटना: सास और दामाद का पवित्र रिश्ता होता है जिसमें दामाद सास को मां के समान दर्जा देता है लेकिन बिहार में इस रिश्ते को तार-तार करने का एक मामला सामने आया है. जब दोनों के बीच नाजायज संबंध प्रगाढ़ हुआ तो बीच के कांटे रूपी ससुर को रास्ते से हटाने का प्रयास हुआ और इसी में नृशंस ढंग से हत्या कर दी गयी. घटना जिले के रजौन थाना के लौढिया की है. इस वारदात के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी और इसके पीछे सास-दामाद के अवैध संबंध सबसे बड़ा कारण रहा. घटना के बाद पुलिस भी घटना स्थल पहुंची और मामले की छानबीन कर शव को कब्जे में ले लिया.

सास-दामाद के अवैध संबंध के चलते हुई हत्या

मृतक कलयुग पासवान की बड़ी बेटी की शादी मुस्तफापुर में हुई थी लेकिन शादी के कुछ वर्षों बाद ही दामाद राजेश पासवान अपने ससुराल में रहने लगा और दामाद का सास से अवैध संबंध धीरे-धीरे बढ़ता गया. इसकी जानकारी घर के सदस्यों के साथ ही पूरे गांव में भी सार्वजनिक हो चुकी थी. बीते लॉकडाउन के चलते ससुर कलयुग भी लुधियाना से अपना कामकाज समेट कर अपने घर लौढिया ही रहने लगा. घर में रहने के दौरान वो खेती करने लगा और उसकी रखवाली करने के लिये खेत के पास ही झोपड़ी बनाकर रहने लगा.

गांव वालों ने भी कही अवैध संबंध की बात

कलयुग का घर में रहना सास-दामाद के अवैध संबंध में रोड़े की तरह खटकने लगा और अंततः उसकी नृशंस ढंग से हत्या कर काम तमाम कर दिया. इस घटना के बाद से ग्रामीणों और परिजनों ने खुलेआम दोनो के अवैध संबंध के चलते ही हत्या होना बताया है.

पुलिस का बयान

इस बाबत बांका एसडीपीओ दिनेश चंद्र श्रीवास्तव ने हत्या की पुष्टि करते हुए मामले की जांच कर उचित करवाई करने की बात कही है. फिलहाल रजौन पहुंचकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने हत्या को लेकर अवैध संबंध और दूसरे कारणों को ध्यान में रखते हुए जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026