✍️परवेज अख्तर /एडिटर इन चीफ:
बिहार पंचायत चुनाव में जनता ने अपना फैसला सुनाया.भोजपुरी फिल्म स्टार हो या पॉलिटिकल बैकग्रांउड कुछ भी काम नाम नहीं आया.शिवहर से जिला परिषद की चुनाव क्षेत्र संख्या 4 से लड़ रही भोजपुरी फिल्म स्टार अर्चना सिंह को जनता ने हरा दिया. अर्चना तीसरे स्थान पर रहीं. डॉ अर्चना सिंह के पति डॉ आरके सिंह शिवहर के जानेमाने आर्थेपेडिक सर्जन हैं.क्षेत्र संख्या 4 से पार्वती देवी 834 मत से विजय हुई. पार्वती देवी को सर्वाधिक 5940 मत प्राप्त हुए तो वही दूसरे नंबर पर निवर्तमान जिला परिषद सदस्य सुलेखा देवी को 3906 मत प्राप्त हुए. भोजपुरी सिने स्टार अर्चना सिंह तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा.
नामांकन देने के बाद अर्चना सिंह के मैदान में आने से युवाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा था, लेकिन अर्चना सिंह का युवाओं पर जलवा काम नहीं आया और उसे करारी हार का सामना करना पड़ा. हालांकि चुनावी में रहने के कारण हरेक के जुबां पर अर्चना का नाम सुना गया.मिली जानकारी के अनुसार अर्चना सिंह को बुजुर्गों का वोट नहीं मिला पाया, जो इनके हार का कारण बना. डॉ अर्चना सिंह के पति डॉ आरके सिंह शिवहर के जानेमाने आर्थेपेडिक सर्जन हैं. अर्चना पिछले दो दशक से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय है. उन्होंने अभिनेता रविकिशन समेत कई बड़े हीरो के साथ कई सफल फिल्में की है. भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ वह कई हिंदी फिल्मों में भी अपने अभिनय कर चुकी है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…