छपरा

गर्भ निरोधक अंतरा इंजेक्शन को लेकर जीएनएम को दिया गया प्रशिक्षण

  • जिला स्वास्थ्य समिति में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
  • सिविल सर्जन ने किया प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन
  • महिलाओं के लिए गर्भनिरोध का नया साधन है एमपीए
  • मास्टर ट्रेनर के द्वारा दिया गया प्रशिक्षण

छपरा: जिले में मातृ शिशु मृत्युदर को कम करने व जनसंख्या स्थिरी करण की दिशा में विभाग की ओर से कई योजनाएं चलायी जा रही हैं । महिलाओं के प्रजनन स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए अंतरा गर्भ निरोधक इंजेक्शन की शुरुआत की गयी है। अंतरा इंजेक्शन को लेकर जिला स्वास्थ्य समिति के सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. माधवेश्वर झा ने किया। प्रशिक्षण शिविर में सभी प्रखंडों से दो-दो जीएनएम को प्रशिक्षित किया गया। जलालपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुभाष तिवारी ने मास्टर ट्रेनर के रूप में एमपीए के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सिविल सर्जन डॉ माधवेश्वर झा ने बताया यह उन महिलाओं के लिए एक कारगर गर्भनिरोधक साधन है जो पहले बच्चे में देरी और उसके बाद के बच्चों के बीच उचित अंतराल रखना चाहती हैं । ये इंजेक्शन असानी से हाथ, जंघा या कूल्हे की मांसपेशियों में दी जा सकती है।प्रसव के 6 हफ्ते बाद से स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए ये एक सुरक्षित एवं कारगर उपाय है। प्रशिक्षण के दौरान लाभार्थियों को कैसे इंजेक्शन देने हैं , क्या- क्या सावधानी बरतनी चाहिए इन सबके बारे में जानकारी दी गयी। इस दौरान जिला स्वास्थ्य समिति के डीसीएम ब्रजेंद्र कुमार सिंह, डीएमईओ भानू शर्मा, केयर इंडिया की परिवार नियोजन समन्वयक प्रेमा कुमारी समेत सभी प्रखंडों के दो-दो जीएनएम शामिल थीं ।

अंतरा’ महिलाओं के लिए सुरक्षित विकल्प

डॉ. सुभाष तिवारी ने बताया कि अंतरा इंजेक्शन अनचाहे गर्भ को रोकने व दो बच्चों के बीच अंतर रखने का एक सुरक्षित अस्थायी गर्भनिरोधक विकल्प है । तीन माह (त्रैमासिक) के अंतराल में लगने वाला यह इंजेक्शन एक बार लगवाने पर तीन माह तक अनचाहे गर्भ से छुटकारा देता है | अंतरा इंजेक्शन जिला महिला चिकित्सालयों, सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व उप-केंद्रों पर लगाया जाता है और यह पूरी तरह से निः शुल्क है|

पहला डोज़ लेने पर इन बातों का रखें ख्याल

केयर इंडिया की परिवार नियोजन समन्वयक प्रेमा कुमारी ने बताया उचित स्क्रीनिंग हो जाने पर गर्भनिरोधक इंजेक्शन को किसी भी समय चुना जा सकता है पर पहला डोज़ नियमित मासिक धर्म के पहले से सात दिन के अंदर लेना होगा, प्रसव के 6 सप्ताह के बाद, गर्भपात के तुरंत बाद लेना जरूरी है।

इंजेक्शन लगाने के बाद इन बातों को न करें नज़रंदाज

जहाँ इंजेक्शन लगा हो उस जगह मालिश न करें, इंजेक्शन की जगह पर गर्म से काई न करें, इंजेक्शन लगने के बाद 5-10 मिनट के लिए अस्पताल में ही रुकें और अंतरा कार्ड पर दी गयी तारीख पर ही इंजेक्शन लगवाएं व इसके लिए प्रेरित करें|

सुई लगाने से पहले लाभार्थी को दी जानेवाली सूचना

  • मासिक अनियमितता: कम या अत्याधिक रक्तश्राव या मासिक धर्म रूक जाना
  • वजन में वृद्धि
  • एचआईवी या यौन संक्रमण से सुरक्षा नहीं
  • उपयोग के पहले दो वर्षों में हड्‌डी मज्जा घनत्व में हल्की कमी
Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024