Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

स्वर्ण कारोबारी पिता-पुत्र को मारी गोली, दहशत फैलाने के उद्देश्य से फेंके बम

परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले में अब सुशासन सरकार के पुलिसकर्मियों के शिथिलता पर आम-जनमानस सवाल खड़ा कर रहे हैं ?पर वो जाएं तो जाएं कहाँ !सीवान में फिर एक बार अपराधियों के फ़न उठने लगे है।और लोग दहशत के साये में जीने को मजबूर है।आय दिन पूरे जिले में कहीं न कहीं अपराधिक घटना को बेख़ौफ़ अपराधी अंजाम दे रहे है।इसके बावजूद सुशासन सरकार के पुलिसकर्मी कुम्भकर्णीय निंद्रा से जागने का नाम नही ले रही है।इसी कड़ी में जिले के आसांव थाना के शिवपुर शंकरा बाजार में शनिवार को जिले में सक्रिय अपराधियों ने पुलिस के निष्क्रियता के कारण स्वर्ण कारोबारी पिता-पुत्र को गोली मार दी। बाद में अपराधियों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से बम भी फेंके।जिससे घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।हालांकि की चली गोली व फेंके गए बम से अन्य कोई घायल नही है।आनन-फानन में बाजारवासियों ने दोनों घायल पिता व पुत्र को इलाज हेतु सदर अस्पताल सीवान लाया।जहाँ त्वरित उपचार के बाद चिकित्सकों ने पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया।घायलों में दीनानाथ सोनी व सर्वेश सोनी की हालत गम्भीर बनी हुई है।बतादें की घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों ने घायल पिता व पुत्र से मोटी रकम के आभूषण का भी लूट किया है।लेकिन घायलों या पुलिस द्वारा अभी तक इसका खुलासा नही किया गया है।उधर घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम है।स्थानीय पुलिस घटना का पर्दाफास कर लेने का दावा कर रही है।लेकिन खबर लिखे जाने तक पुलिस को सफलता नही मिली थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026