परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल मैदान में सुपर मिनर्वा पब्लिक स्कूलद्वारा आयोजित दादी कौशल्या सिंह टी 20 क्रिकेटटूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल सोमवार को युवराजक्रिकेट क्लब मशरख बनाम यूपी की गोंडा टीम के बीच खेला गया जिसमें मशरख की टीम 101 रन से जीत हासिल कर फाइनल में जगह बना ली। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए मशरख टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट की नुकसान पर195 रन बनाया। जवाब में 196 रन का लक्ष्य लेकर खेलने उतरी गोंडा की टीम 13.4 ओवर में 94 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस प्रकार मशरख की टीम विजयी घोषित की गई। मैन ऑफ मैच मशरख टीम के रंजीत को चुना गया जिन्होंने सर्वाधिक 49 रन बनाए। मैच के अंपायर राजेश राय एवं मो. रिजवान, उद्घोषक धनंजय मिश्रा एवं जगजीतन तिवारी थे। सहयोगियों में मुखिया नाजिर अंसारी, बाबूजान अंसारी,बिंदेश्वरी सिंह, मो. आलम आदि समेत काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…