खुशखबरी: एक घंटा के अंदर सुदामा चौधरी को गोली मारने वाला अपराधी रितेश पांडे हथियार संग गिरफ्तार

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
सिवान एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा के दिशा निर्देश के आलोक में पहुंचे सिवान सदर एसडीपीओ अशोक कुमार आजाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जीरादेई थाना क्षेत्र के पथारदेई गांव में सुदामा चौधरी नामक अधेड़ व्यक्ति को गोली मारने वाला अपराधी रितेश पांडे को हथियार के साथ धर दबोचा।पुलिस टीम गिरफ्तार अपराधी रितेश पांडे से गहराई पूर्वक पूछताछ कर रही है।यहां बताते चले कि शनिवार की रात पथारदेई निवासी सुदामा चौधरी नामक अधेड़ व्यक्ति को गोलीमार गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था।इस घटना की सूचना जैसे हीं सिवान एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा को मिली तो श्री सिन्हा के दिशा निर्देश के आलोक में सिवान सदर एसडीपीओ अशोक कुमार आजाद समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौके वारदात पर पहुंचे तथा इस घटना को पुलिस ने चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए घटना को कारित करने वाले अपराधी रितेश पांडे को हथियार संग गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अपराधी रितेश पांडे जो जीरादेई थाना क्षेत्र के जामापुर का रहने वाला बताया जा रहा है। इस संदर्भ में पुलिस अनुसंधान प्रभावित होने का हवाला देते हुए कुछ भी बताने से साफ-साफ इंकार कर रही है लेकिन पुलिस ने इस घटना को जिस तरह चुनौती के रूप में स्वीकार किया था और इस मामले में पुलिस को सफलता एक घंटा के अंदर मिल गई जिससे पुलिस के प्रति क्षेत्रों में प्रशंसा खूब हो रही है।वहीं इस मामले में पुलिस को मिली सफलता को लेकर समाजसेवी श्रीनिवास यादव ने भी सिवान एसपी समेत पुलिस टीम में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारी को धन्यवाद दिया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026