अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर की मंगल कामना, उदयागामी सूर्य को अर्घ्य आज

✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
लोक आस्था का महापर्व चैती छठ पर्व के तीसरे दिन सोमवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए शहर के नदी घाटों पर व्रतियों भीड़ उमड़ी। इस दौरान व्रतियों ने भगवान भास्कर को संध्या अर्घ्य देकर संतान की मंगल कामना की। वहीं, महिलाओं द्वारा गाए जा रहे छठ गीतों से सभी नदी घाट गूंजते रहे। जिला मुख्यालय स्थित दाहा नदी पुलवा घाट, शनि मंदिर घाट, श्रीनगर-कंधवारा घाट, महोद्दीनपुर छठ घाट, गांधी मैदान छठ घाट, मालवीय नगर छठ घाट, महादेवा छठ घाट सहित सभी प्रखंडों में छठ घाटों पर व्रतियों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। इन जगहों पर गर्मी के बावजूद लोगों में उत्साह देखने को मिला। दोपहर बाद से ही भीड़ उमड़ने लगी थी। व्रती महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सजी-धजी अपने सिर पर बांस की टोकरी में फल, मिठाई, मेवा तथा पूजन का अन्य सामान लिए लोकगीत गाते हुए सरोवर तट पर पहुंचने लगीं थी। वहीं कई लोगों ने तो घरों की छतों पर अस्थाई तालाब बनाकर अर्घ्य दिया। पहला अर्घ्य देकर श्रद्धालु घरों को लौट गए। रात में घरों में कोसी भरने का काम किया गया। मंगलवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय छठ व्रत का समापन होगा।

छठ गीतों से वातावरण हुआ भक्तिमय :

अर्घ्य के दौरान व्रतियों द्वारा गाए गए केलवा जे फरेला घवद से, ओह पर सुगा मेड़राय…, कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए…, सेविले चरण तोहार हे छठी मइया, महिमा तोहर अपार…, उगु सुरुज देव भइले अरग के बेर… आदि गीतों से नदी घाट गूंजते रहे। अर्घ्य देने के साथ ही छठी मइया की स्तुति करने हुए अनेक श्रद्धालुओं ने मनौतियां मांगीं। जिन श्रद्धालुओं की कोई मनौती पूरी हो चुकी, उन्होंने छठ मइया की आराधना करते हुए परिवार और समाज में सुख-शांति के लिए प्रार्थना की।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026