मस्जिदों में कल पढ़ी जाएगी अलविदा जुमा की नमाज

परवेज अख्तर/सिवान: मस्जिदों में अलविदा जुमा की नमाज अदा करने की तैयारी गुरुवार को पूरी कर ली गई। रमजान महीना का आखिरी जुमा अलविदा जुमा के नाम से जाना जाता है। हालांकि अलविदा जुमा की नमाज प्रत्येक जुमा को पढ़े जाने वाली नमाज से अलग नहीं है, लेकिन रमजान में इबादत करने का विशेष सवाब मिलता है इसलिए मस्जिदों में नमाजियों की संख्या बढ़ जाती है। इस बार रमजान महीने में पांच जुमे की नमाज अदा करने का रोजेदारों को अवसर मिला। इसे रोजेदार अपना सौभाग्य और अल्लाह का इनाम मान रहे हैं। बता दें की रमजान का पहला रोजा जुमा के दिन ही शुरू हुआ था अगर 29 रमजान को चांद नजर आया तो जुमा को ही रमजान का आखिरी रोजा होगा।

अलविदा जुमा की नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों में काफी भीड़ एकत्रित होती है। ऐसे में मस्जिद कमेटी द्वारा नमाजियों के लिए जाए नमाज (चटाई) और बिजली-पानी का विशेष प्रबंध किया जाता है। इसकी व्यवस्था में सुबह से ही मस्जिद कमेटी के सदस्य लगे रहे। मस्जिदों की साफ-सफाई का विशेष प्रबंध किया गया है। अलविदा जुमा की नमाज उन सभी मस्जिदों में अदा की जाती है जहां जुमा की नमाज पढ़ी जाती है। मैरवा में मिस्करही लालगंज बैकुंठ छापर कैथवली इंग्लिश बभनौली कोल्हुआ दरगाह बरासो गोपाल चक डोमडीह बड़गांव स्टेशन चौक स्थित बड़ी मस्जिद मझौली रोड की छोटी मस्जिद समेत कई गांव में स्थित मस्जिदों में अलविदा जुमा की नमाज अदा की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026