Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

गोपालगंज: घर के बरामदे में सो रहे रुई व्यवसाई को अपराधियों ने मारी गोली, रेफर

गोपालगंज: कुचायकोट थाना क्षेत्र के कुचायकोट गांव में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया जब अपराधियों ने घर के बरामदे में सो रहे रुई व्यवसाई को गोली मार दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल रुई व्यवसाई को स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया जहाँ से डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे गोरखपुर रेफर कर दिया। पीड़ित रुई व्यवसाई 50 वर्षीय रुस्तम अली है। मिली जानकारी के अनुसार कुचायकोट थाना क्षेत्र के कुचायकोट गांव निवासी 50 वर्षीय रुस्तम अली कुचायकोट बाजार में रुई धुनाई करने का काम करते है। रोज़ की तरह मंगलवार की शाम रुस्तम अली दुकान से आने के बाद खाना खाने के बाद घर के बरामदे में चैनल बंद कर सो गए।

इस दौरान अपराधियों ने चैनल के रास्ते उन्हें गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके पर से फ़रार हो गए। परिजनों ने आनन-फानन में स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घायल रुस्तम अली को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया जहाँ से डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे गोरखपुर रेफर कर दिया। घटना के बारे में कुचायकोट थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस ने मौके से एक कारतूस बरामद किया है और एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। हांलाकि इस मामले में अब तक पीड़ित परिवार के तरफ से थाने में कोई भी प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है। जबकि पुलिस अपने स्तर से पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026