गोपालगंज: कोरोना टीका से वंचित दलित ग्रामीणों का प्रदर्शन

टीकाकरण केंद्र को लेकर भेद भाव का लगाया गंभीर आरोप

गोपालगंज: जिले के कुचायकोट प्रखंड के तिवारी मटिहनिया गांव के मुसहर टोली के ग्रामीणों ने सिपाया ढाले के समीप ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।प्रदर्शन कर रहे दलित, महादलित लोगों का कहना था कि अभी तक हमारे समाज से किसी को भी टीका नहीं लगा। टीकाकरण केंद्र और टीका देने में भी भेदभाव का लगाया आरोप।। ग्रामीणों का कहना था कि जब जब टीका का कैम्प लगा, समय से जाने पर भी हमे टीका नहीं लगा ।हर बार अगली कैम्प में टीका लगाने का आश्वासन दिया गया ।लेकिन शनिवार को ग्रामीणों ने जब यह जाना कि पंचायत के टीकाकरण का केंद्र पंचायत भवन तिवारी मटिहनिया से हटा कर शनिवार को लगने वाले टीका करण का दोनो केंद्र अमवा विजयपुर, और विजयपुर में कर दिया गया है।अन्ततः बुधवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।ग्रामीणों ने सड़क पर जमकर प्रदर्शन किया।ग्रामीणों का कहना था कि टीकाकरण का केंद्र तिवारी मटिहनिया, और विजयपुर दोनो जगह रहना चाहिए था।

जिससे पंचायत के सभी लोगो को सहूलियत मिलती।लेकिन हर बारजान बूझ कर हमें टीका से वंचित कर दिया जा रहा है। इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।।ग्रामीणों का कहना था कि हम लोग दैनिक मजदूरी करने वाले मजदूर हैं।टीका नहीं लगने के कारण दूसरे प्रदेश में कमाने नहीं जा पा रहे हैं। जिससे हमारी स्तिथि बदतर होती जा रही है। ग्रामीणों के प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष चंदन तिवारी ने मौके पर पहुंच कर लोगो को समझा,बुझा कर शांत किया और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि आपकी मांग जायज है और इस समस्या से नेताओ के माध्यम से सरकार और स्थानीय शासन को अवगत कराया जाएगा। और आपकी समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा।आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए।प्रदर्शन करने वाले लोगो मे संजय मुसहर,किशोर मुसहर, सुरेश मुसहर, नरेश मुसहर, सुबाष मुसहर, बाला मुसहर, मनकीया देवी, गीता देवी,बुधिया देवी,सुमन देवी,चिरई सत्यदेव मुसहर, इंद्रदेव मुसहर,सहित कई लोग थे।।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026