गोपालगंज: माँझागढ़ ब्रह्म विद्यालय आश्रम में वर्ष 2020 के अंतिम शनिवार को भंडारे का आयोजन किया गया| बिहार के बक्सर जिले के राजपुर मुख्य आश्रम के द्वारा संचालित कोईनी ग्राम स्थित इस आश्रम में भक्तों के द्वारा आपसी सहयोग से इस भंडारे का आयोजन हुआ। इस आयोजन में भक्तों ने स्वामी जी महाराज से कथा प्रवचन का श्रवण कर सामूहिक भंडारे में भाग लिया।
मालूम हो कि इस आश्रम में प्रतिदिन भक्तों के सहयोग से सत्संग का आयोजन किया जाता है और सामूहिक रूप से भंडारे का भी आयोजन भक्तों के द्वारा ही होता है अगले वर्ष मुख्य महात्मा जी के यहां पर पधारने को लेकर भक्तों द्वारा जोर-शोर से तैयारी की जा रही है। स्वामी जी महाराज ने बताया कि लोगों की काफी भीड़ को देखते हुए सोशल डिस्टेंस का पालन कर भक्तों ने तन मन धन से सत्संग में भाग लिया और इस सामूहिक भंडारे में हजारों भक्तों ने शामिल होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…