परवेज अख्तर/गोपालगंज:- जिले के उचकागांव प्रखंड मुख्यालय से कुछ दूरी पर स्थित उचकागांव हाई स्कूल के प्रांगण में बने प्रखंड स्तरीय क्वॉरेंटाइन सेंटर का गोपालगंज डीएम अरशद अजीज और एसपी मनोज कुमार तिवारी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीडीओ संदीप सौरव से ग्रीन ऑरेंज और रेड जोन से आए मजदूरों की स्थिति का जायजा लिया और उनके खानपान, रहने आदि की बेहतर व्यवस्था का करने का निर्देश दिया।
इस दौरान उन्होंने प्रतिदिन रोकड़ पंजी संधारण, और केंद्र के साफ-सफाई का भी निर्देश दिया।इस दौरान एसपी मनोज कुमार तिवारी ने मौके पर तैनात होमगार्ड के जवानों के रहने, खाने-पीने आदि की व्यवस्था का भी हाल जाना। मौके पर सीओ रामबचन राम, स्वास्थ्य प्रभारी डॉ ओपी लाल, अंकुर पांडेय सहित काफी संख्या में कर्मी मौके पर उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…