गोपालगंज:- अज्ञात वाहन की चपेट में आने से किशोर की मौत

0

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

गोपालगंज: जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के बिशनपुरा गांव के समीप बथुआ बाजार मीरगंज मुख्य सड़क पर बुधवार को सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से एक किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक किशोर प्रिंस कुमार 8 वर्ष बताया गया है ,जो बिशनपुरा गांव के निवासी अरविंद गुप्ता का लड़का था। घटना की सूचना पर आसपास के ग्रामीणों की घटना स्थल पर जमा हो गई। साथ ही ग्रामीणों द्वारा घायल किशोर को स्थानीय रेफरल अस्पताल फुलवरिया में दाखिल कराया गया जहां स्थिति नाजुक देख डॉक्टरों ने सदर अस्पताल गोपालगंज के लिए रेफर कर दिया। वही सदर अस्पताल गोपालगंज के डॉक्टरों ने जांचोपरांत किशोर को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

घटना के संबंध में बताया जाता है कि किशोर अपने साथियों के साथ खेलते हुए गांव के समीप से गुजरे मुख्य को पार करने लगा। इसी बीच तेज गति से आया एक वाहन उसे कुचल डाला। साथ ही घटना के बाद चालक अपना वाहन लेकर फरार हो गया। उधर घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। किशोर के पिता अरविंद गुप्ता गुजरात प्रांत के सूरत शहर में रहकर रोजी रोजगार करते हैं। घर पर किशोर अपनी अम्मा छोटी मुन्नी देवी ,दादा रामानंद गुप्ता, दादी बिंदा देवी के साथ रहता था। अपने माता-पिता का इकलौता संतान प्रिंस कुमार बहुत ही होनहार लड़का था। उसके मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

वृद्ध दादा-दादी अपने पोते की मौत की सूचना मिलते ही दहाड़ मारकर रोने लगे, वही माता छोटी मुन्नी देवी दहाड़ मारकर रोते हुए जमीन पर गिर पड़ी, जो अब तक बेहोश पड़ी हुई है। उधर घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य सड़क को घंटो जाम कर दोषी वाहन चालक, पर कारवाई करने, अज्ञात वाहन का पता लगाकर जप्त करने की मांग किया। जिसके चलते घंटो आवागमन बाधित रहा। जहां घटना की सूचना पर स्थानीय पूर्व पैक्स अध्यक्ष गुलाम रसूल कप्तान, मुखिया शेख मासूम अली, पंचायत समिति सदस्य नुरुल इस्लाम व सरफराजउल हक उर्फ भोला मियां इत्यादि गणमान्य लोगों ने समझा बुझा कर शांत कराते हुए सड़क जाम हटवाया। इसके बाद आवागमन शुरू हुआ।