गोपालगंज : गोपालगंज के बरौली स्थित देवापुर में सेलुइस गेट के पास पानी के दबाव के कारण सारण तटबंध टूट गया है। इससे गंडक नदी का पानी राष्ट्रीय उच्च पथ 28 की तरफ तेजी से फैल रहा है। देवापुर गांव में गंडक का पानी घुसने से हहाकार मच गया है। मांझागढ़ प्रखंड के पुरैना में भी सारण तटबंध टूट गया है। विदित हो कि इसके पहले दो दिनों से तटबंध का रिंग बांध रिस रहा था। एक दिन पहले इसके टूटने के बाद मुख्य तटबंध पर खतरा बढ़ा हुआ था।
बरौली में घुसा पानी, छह सौ गांवों पर मंडराया खतरा
गोपालगंज में सारण मुख्य तटबंध टूटने के बाद पानी तेजी आगे बढ़ रहा है। पानी बरौली प्रखंड मुख्यालय में घुस गया है। बरौली नगर के वार्ड नं 1, 2, 3, 4, 5 में पानी तेजी से भर रहा है। बरौली की खजुरिया पंचायत के सभी गांव बाढ़ की चपेट में आ गये हैं। पानी पूरब दिशा सिधवलिया प्रखंड की तरफ तेजी से बढ़ रहा है।
बरौली प्रखंड के बघेज़ी, बलहा,रामपुर बघेजी, पचरूखिया तथा महमदपुर नीलामी पंचायत के खाकी पिपरा गांव में बाढ़ का पानी भर रहा है। वहीं मांझा प्रखंड के पुरैना, इशापुर, बलुही, भैसही, कोइनी, भटवलिया, इमिलिया, फुलवरिया, निमुइया, गौसिया वृटिटोला, मांझा वृतिटोला गांव पानी में डूबे गये हैं। तटबंध टूटने से करीब छह सौ गावों पर खतरा मंडरा रहा है। मुख्य तटबंध के टूटने के बाद पानी के तेज बहाव में एक बालक बह गया। पानी के तेज धारा में बहा बालक देवापुर निवासी बद्री चौधरी का पुत्र बिट्टू बताया जाता है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…