Gopalganj News in Hindi

बड़ी खबर :- गोपालगंज में पांचवां मर्डर, लोगों में दहशत का माहौल

गोपालगंज : गोपालगंज में ये लेकर पांचवी हत्या से लोगों में दहसत का माहौल बन गया है जिले में एक बार फिर से एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। पिछले 4 दिनों के अंदर 5 लोगों की हत्या से जिले में सनसनी फ़ैल गई है। गैंगवार और आपसी विवाद में इन वारदातों को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने इन मामलों में कई लोगों को अरेस्ट किया है। फ़िलहाल इन मामलों में छानबीन चल रही है।

ताजा मामला गोपालगंज जिले के मोहम्मदपुर थाना इलाके की है। जहां रामपुर टेंगराही गांव में आपसी विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक जमीन विवाद को लेकर एक किसान की हत्या की गई है। बताया जा रहा है कि महज दस धुर जमीन के लिए मारपीट हुई थी। जिसमें बदमाशों ने एक शक्श की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना में पत्नी समेत 3 अन्य लोग जख्मी बताये जा रहे हैं।

घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। बता दें कि इससे पहले 24 मई को जिले के हथुवा थाना इलाके में ट्रिपल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया था। इसी वारदात से जुडी हुई एक और बड़ी घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया था। बीते दिन 26 मई को हथुआ थाना इलाके के रेपुरा गांव में बदमाशों ने एक व्यक्ति का मर्डर कर दिया था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026