Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज में आज मिलें छह और नए कोरोना पॉजिटिव केस

कई गांवों को किया गया सील

परिवार के सदस्यों को जांच हेतु भेजा गया शिविर

परवेज अख्तर/गोपालगंज :- लगातार बढ़ रहे कोरोना के मरीजों की संख्या को लेकर लोगों में भारी दहशत व भय का माहौल कायम हो गया है। लोग अपने अपने घरों में दुबकने को विवश है।मिली जानकारी के मुताबिक जिले के पंचदेवरी प्रखंड के बनकटा गांव से एक व्यक्ति में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है जो कि पुणे से आया था,जब कि एक अन्य व्यक्ति बरेली का जो अपने मित्र के साथ यहां उसके घर आया था और लॉक डाउन में घिर गया जांच में उसको भी पोजेटिव आया है।

इन दोनों के जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम उक्त गांव में जा कर समूचे गांव को सील कर दी है,सभी रास्तों को बॉस बल्ले से बांध दिया गया है।परिवार के सदस्यों को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा प्रशासन के मौजूदगी में जांच हेतु शिविर में भेज दिया गया है घरों में ताला लगा कर सुरक्षा हेतु पुलिस लगा दिया गया है।इस प्रखंड में कल भी एक मरीज मिला था जगिरिटोला में ।

इस प्रकार से मरीजों के मिलने से लोगों में दहशत है । वही भोरे प्रखंड मुख्यालय में भी दो व्यक्ति का रिपोर्ट पोजेटिव आया है जिसके बाद उसके परिजनों को भी शिविर में भर्ती करवाया गया व जांच की जा रही है,समूचे इलाके में भय का माहौल कायम हो गया है।स्थानीय सीओ बीडीओ व थानाध्यक्ष के स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में गश्त लगा रही है व जांच चल रहा है।समचे मार्ग को सील कर दिया गया है पेट्रोल पंप के पास से उक्त मरीज के मिलने के बाद मुख्य मार्ग भी लगभग बन्द सा हो गया है।वहीं माझा प्रखंड के विसभर से एक भी एक व्यक्ति का रिपोर्ट पोजेटिव आया है।

सूचना मिलते ही स्थानीय बीडीओ,सीओ व अन्य अधिकारी भी गांव में पंहुच गए है संक्रमित के परिजनों को भी प्रशासन ने अपने कब्जे में लेकर गोपालगंज भेज दिया है।और आसपास के सभी गांवों को भी सील कर दिया गया है।समचे गांव में सन्नाटा पसरा है। वहीं गोपालगंज सदर से भी एक महिला को पोजेटिव रिपोर्ट आया है जो मुंबई में रहती है। एक साथ आधा दर्जन मरीजों के मिलने के बाद समचे जिले में दहशत बढ़ गया है।लोग अनहोनी की अशंका से सहमे हुए है।जिला पदाधिकारी अरसद अजीज व एसपी मनोज कुमार तिवारी ने जिला वासियों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा है कि डरने की जरूरत नही है आप सभी लॉक डाउन का पालन करें किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर सम्बंधित पदाधिकारी को सूचना दें।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026