Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज में डबल मर्डर से सनसनी, एक ही परिवार के 4 लोगों को मारी ताबड़तोड़ गोली

गोपालगंज : बिहार में कोरोना संकट की महामारी के बीच इस वक्त एक बड़ी खबर गोपालगंज जिले से निकल कर सामने आ रही है. जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने एक ही परिवार के 4 लोगों को गोली मार दी है. जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य लोग जख्मी बताये जा रहे हैं. इस वारदात के बाद पुलिस महकमे की नींद उड़ गई है. जिला प्रशासन इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में लगा हुआ है.

वारदात गोपालगंज जिले के हथुवा थाना इलाके की है. जहां रूपन चक में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने एक ही परिवार के पति-पत्नी और उनके दोनों बेटों को गोलियों से भून दिया है. इस घटना में पति और पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दोनों बेटे गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक व्यक्तियों की पहचान हेश चौधरी और उनकी पत्नी के रूप में की गई है.

इस बड़ी वारदात के बाद फ़ौरन पुलिस टीम मौके पर पहुंची है. घायलों की पहचान जेपी चौधरी और शांतनु चौधरी के रूप में की गई है. दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है. प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को गोरखपुर रेफर किया गया है. बताया जा रहा है कि मृतक महेश चौधरी राजमिस्त्री का कमा करते थे. गोपालगंज डीएम अरशद अजीज खुद इस मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. जिलाधिकारी ने डॉग स्क्वायड की टीम से जांच कराने का निर्देश दिया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026