परवेज अख्तर/सिवान: गोपालगंज के अरना बाजार में दिनदहाड़े हथियार के बल पर लुटे गये दो स्वर्णाभूषण के दुकानों के चर्चित कांड में गुठनी के कोहरवलिया गांव निवासी तेजबहादुर सिंह के पुत्र अंकित सिंह को कुचायकोट पुलिस ने उसके साथी संग बलेसरा गांव से गिरफ्तार किया है. अंकित के पास से घटना में शामिल उसकी अपाची बाइक व तीन मोबाइल भी पुलिस ने बरामद किया है. कुचायकोट थानाध्यक्ष अब्दुल मजीद ने बताया गुप्त सूचना मिली थी कि अंकित अपने साथी उचकांगांव थानाक्षेत्र के बलेसरा गांव निवासी छोटेलाल साह के पुत्र गोलू साह के पास आया है और फिर किसी घटना को अंजाम दे सकते है.
सूचना मिलते ही त्वरित छापेमारी करते हुये दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार दोनों युवक गत नवंबर माह में कुचायकोट के अरना बाज़ार में हुये स्वर्णभूषण दुकान लूट कांड में अप्राथमिकी अभियुक्त है. उक्त कांड में पूर्व में गिरफ्तार यूपी के कसया निवासी मोस्ट वांटेड सद्दाम नट के ब्यान के आधार पर अंकित और गोलू के नाम का खुलासा हुआ था. कुचायकोट थानाध्यक्ष अब्दुल मजीद ने बताया अंकित की गिरफ्तारी के लिये काफी मशक्कत् करना पड़ा और आधुनिक तकनीक का भी सहारा लेना पड़ा है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…