गोपालगंज: जिले के थावे थाने के पुलिस ने भगवानपुर से तीन मवेशी के साथ एक पिकअप को जब्त कर दो धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है, की थावे थाने के एएसआई महेन्द्र कुमार अपने पुलिस बल के साथ से संध्या गश्ती में थे। तो उसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि गोपालगंज बड़हरिया मुख्य मार्ग से अवैध रूप से एक पिकअप पर मवेशी लादकर तस्कर द्वारा सिवान के तरफ ले जाया जा रहा है।
थावे पुलिस ने थाना क्षेत्र के भगवानपुर बाज़ार में वाहन जांच करना शुरू कर दी। वाहन जांच के दौरान गोपालगंज के तरफ से एक पिकअप आते दिखा।जिसको रोकर पुलिस ने जांच किया।जांच में पिकअप पर अवैध रूप से तीन मवेशी पाए गए।मौके पर ही पुलिस ने पिकअप व चालक सहित दो धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष विशाल आंनद ने बताया कि गिरफ्तार पुश तस्कर नगर थाना के फतहा गांव के चालक आमिर आलम और साहिल अली बताए जाते है। जिसे न्यायिक हिरासत में रविवार को भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि पिकअप मालिक सहित तीन के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…