Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज ट्रिपल मर्डर केस : सीबीआई जांच कराए सरकार, बिहार पुलिस पर भरोसा नहीं : तेजस्वी

गोपालगंज :- गोपालगंज ट्रिपल मर्डर केस के संबंध में तेजस्वी ने कहा है कि वे गोपालगंज में मारपीट करने नहीं जा रहे हैं। वे केवल आरजेडी नेता के परिजनों की हत्या की ही नहीं, बल्कि शंभू मिश्रा और मुन्ना तिवारी की हत्या का भी विरोध कर रहे हैं। सरकार अगर तकरार रोकना चाहती है तो सभी मामलों की सीबीआइ जांच कराए, क्‍योंकि उन्‍हें बिहार पुलिस पर भरोसा नहीं है।

मंत्री दे चुके लॉकडाउन के पालन की नसीहत

इसके पहले बिहार सरकार में मंत्री महेश्वर हजारी ने तेजस्वी यादव को लॉकडाउन का पालन करने की सलाह दी। उन्‍होंने कहा कि जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। मुख्‍यमंत्री ने कानून-व्यवस्था की मिसाल कायम की है।

मर्डर केस आरोपित विधायक ने तेजस्‍वी यादव पर कसा तंज

उधर, आरोपित जेडीयू विधायक अमरेंद्र पांडेय ने अपनी सफाई में कहा कि वे अपराधी नहीं, जनता का सेवक हैं। उन्‍होंने घटना में संलिप्‍तता से इन्‍कार किया है। विधायक ने तेजस्‍वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि वे व उनका परिवार खुद तो घाेटालों में फंसे हुए हैं और चले हैं मुझपर आरोप लगाने।

क्या है गोपालगंज ट्रिपल मर्डर केस

रविवार को गोपालगंज के हथुआ थाना क्षेत्र के रुपनचक गांव में आरजेडी नेता जेपी यादव अपने घर में स्‍वजनों के साथ थे। इसी बीच बाइक सवार अपराधियों ने पूरे परिवार पर अंधाधुंध गोलीबारीकर आरजेडी नेता के माता-पिता की हत्‍या कर दी।

बुरी तरह घायल आरजेडी नेता व उनके भाई अस्‍पताल ले जाए गए, जहां भाई की भी मौत हो गई। आरजेडी नेता का इलाज पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्‍पताल में जारी है।

घायल आरजेडी नेता ने घटना में जेडीयू विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय तथा मुकेश पांडेय व सतीश पांडेय की संलिप्‍तता बतायी। उनके खिलाफ नामजद एफआइआर दर्ज की गई है, लेकिन जेडीयू विधायक को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

घटना के दो दिनों बाद मंगलवार को बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने जेडीयू विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय के एक रिश्‍तेदार मुन्ना तिवारी (Munna Tiwari ) की भी हत्‍या कर दी।

गोपालगंज ट्रिपल मर्डर केस में आरोपित विधायक के रिश्तेदार की हत्या को गैंगवार का परिणाम माना जा रहा है। हालांकि, फिलहाल निश्चित तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता।

तेजस्‍वी यादव ने पीएमसीएच जाकर घायल आरजेडी नेता से मुलाकात की। उन्‍होंने कहा कि आरजेडी नेताओं पर हमला बर्दाश्त से बाहर है।

तेजस्वी यादव ने सरकार को गुरुवार तक की मोहलत देते हुए कहा कि अगर इस बीच आरोपित जेडीयू विधायक की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे पटना से गोपालगंज तक मार्च करेंगे।

लॉकडाउन के दौरान RJD विधायकों के मार्च को पुलिस-प्रशासन ने रोक दिया है। पुलिस उन्‍हें गिरफ्तार कर सकती है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026