गोपालपुर गांव: तालाब में डूबने से युवक की मौत, स्वजनों में मचा कोहराम

परवेज़ अख्तर/सिवान: थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में सोमवार की देर शाम तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेजा दिया। मृतक की पहचान गोपालपुर निवासी अशेश्वर सिंह के पुत्र संजीव कुमार के रूप में हुई। बताया जाता है कि संजीव कुमार सोमवार की शाम घर के पीछे कुछ दूरी पर शौच करने गया था। इस क्रम में तालाब में पैर फिसलने से वह तालाब में डूब गया। जब देर शाम तक घर नहीं लौटा तो स्वजनों को चिंता हुई स्वजन उसकी खाेजबीन करने लगे।

इस क्रम में उसकी पत्नी तालाब के किनारे अचेतावस्था में देख चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुन काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। स्वजन ग्रामीणों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आए, जहां चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। वहीं मृतक की पत्नी निशा देवी, मां चिंता देवी समेत अन्य स्वजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। मृतक दो भाई में बड़ा था। उसे एक पुत्री तथा एक पुत्र है। वह एक पैर का दिव्यांग था।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024