Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

गोरेयाकोठी:-  3.27 लाख मतदाता करेंगे मतदान का प्रयोग

परवेज़ अख्तर/सिवान:
गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र में तीन नवंबर को दूसरे चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव में गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र के 3, लाख 27 हजार 75 मतदाता अपने मतदान का प्रयोग करेंगे। इसमें पुरुष मतदाता 1 लाख69 हजार 868, महिला मतदाता 1 लाख 57 हजार 192 तथा जेंडर मतदाता 15 हैं। विधानसभा क्षेत्र में 321 मूल मतदान केंद्र तथा 152 सहायक मतदान केंद्र हैं। गोरेयाकोठी, बसंतपुर तथा लकड़ी नबीगंज प्रखंडों में कुल मिलाकर 473 मतदान केंद्र हैं।

यह जानकारी देते हुए सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ मो. आशिफ ने बताया कि चुनाव के लिए 1892 मतदान कर्मी तथा 42 सेक्टर पदाधिकारियों की तैनाती की गई है। मतदान केंद्रों पर सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। उन्होंने बताया कि सेक्टर पदाधिकारी अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर रहे हैं। मतदान के दिन रसोइया भी बूथों पर मौजूद रहेंगी। कोविड-19 को ले शारीरिक दूरी का पालन कराने के लिए प्रत्येक बूथों पर मतदाताओं के लिए घेरा बनाया जा रहा है जहां मतदाता घेरे में खड़े रहकर मतदान के लिए अपनी बारी का इंतजार कर सकेंगे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026