परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के लद्धी मलाही टोला के करीब सोमवार की रात पांच बदमाशों ने गांव के ही एक युवक को घर से बुलाकर गोली मार दी और घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। घायल को स्वजन इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए जहां से चिकित्सक द्वारा गोरखपुर रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान लद्धी निवासी दीपक चौधरी के रूप में हुई है। गोली युवक के गर्दन में लगी है। जानकारी के अनुसार घायल युवक दीपक चौधरी का कुछ दिनों पहले कोई विवाद हुआ था।
वह सोमवार की शाम अपने घर पर था तभी बदमाशों ने किसी बहाने उसे घर से बुलाकर गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। गोली चलने आवाज सुनते ही घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई। घटनास्थल पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गए। स्वजन घायल को उपचार के लिए सदर अस्पताल ले गए जहां उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष पंकज ठाकुर ने बताया कि पुलिस को दिए फर्द बयान में तीन नामजद और दो अज्ञात को आरोपित किया गया है। पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी और घटना की जांच में जुटी है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…