गोरेयाकोठी: शांति समिति की बैठक में सौहार्दपूर्ण बकरीद मनाने की अपील

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड के जामो बाजार स्थित थाना परिसर में रविवार को थानाध्यक्ष अशोक कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में बक़रीद को शांति व सौहार्दपूर्ण में मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. जामो थानाध्यक्ष अशोक कुमार द्विवेदी ने थाना क्षेत्र के बुद्धिजीवियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि पर्व हमें प्रेम व भाईचारे का संदेश देते हैं. इसलिए हम सभी को मिल-जुलकर इस परंपरा को कायम रखना है. इस मौके पर थानाध्यक्ष श्री द्विवेदी ने थाना क्षेत्र के सभी गांव के लोगों से अपील करते हुए कहा अपने अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें.

वहीं मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील की कि कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए सोशल डिस्टैंसिंग के तहत बक़रीद की नमाज़ अपने घरों में ही अदा करेंगे. बैठक में एएसआइ विनोद कुमार सिंह, रामजी मंडल, सूर्यप्रकाश सिंह के अलावे मुखिया रमाशंकर साह, सामाजिक कार्यकर्ता लडन बाबू, मनोज गुप्ता, अशोक पंडित, रीतेश कुमार सिंह, योगेन्द्र सिंह, रामचंद्र साह, ओसिहर सोनी, हंसनाथ दुबे, दुधनाथ प्रसाद, नीतीश कुमार आदि मौजूद थे.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024