गोरेयाकोठी: बीजेपी विधायक ने किया वैक्सीनेशन कैंप का निरीक्षण

  • सौ करोड़ लोगों को वैक्सीनेशन के लिए जताया आभार
  • आमजनों तक पहुंचाएं वैक्सीनेशन चार्ट की जानकारी

परवेज अख्तर/सिवान: कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड वैक्सीनेशन के तहत देश में सौ करोड़ लोगों का अबतक कोविड का टीका लगाया जा चुका है़। बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 100 करोड़ लोगों को मुफ्त में वैक्सीनेशन दिलवाने के लिए आभार मोदी जी कार्यक्रम के तहत गोरेयाकोठी विधायक देवेशकांत सिंह ने गोरेयाकोठी पंचायत भवन स्थित कोविड वैक्सीनेशन का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने कोविड टीका लेने वाले लोगों से बातचीत की।

उन्होंने मुफ्त वैक्सीनेशन के लिए प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार जतायी। विधायक ने कहा कि इस आभार उत्सव पर मेरे विधानसभा क्षेत्र अंतगर्त अलग-अलग दो दर्जन स्थानों पर कैम्प लगाया गया है। कहा कि उनका प्रयास है कि क्षेत्र के सभी लोगों को निर्धारित समय से पूर्व ही वैक्सीन दिला दिया जाए। कहा कि वे प्रतिदिन होने वाले वैक्सीनेशन के चार्ट की जानकारी आमजनों तक पहुंचाते हैं। मौके पर चिकित्सा प्रभारी डॉ. सुबोध कुमार, सोनू कुमार सिंह, स्वास्थ्य प्रबंधक बिनोद सिह, विनय गिरि, नीलू सिंह, चंद्रशेखर सिंह, अखिला नंद सिह, प्रकाश सिंह, अरविंद सिंह, अंकज कुमार, अभिषेक पराशर, प्रियांश कुमार, ललन सिंह, अंकित कुमार व ध्रुप प्रसाद थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024