परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद बाजार स्थित एक विद्यालय के समीप 17 अक्टूबर की शाम स्कार्पियो की चपेट में आने से एक साइकिल सवार घायल हो गया था। उसका इलाज पटना में चल रहा था लेकिन गुरुवार की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मुस्तफाबाद निवासी मो. आजाद के रूप में हुई है।
मृत आजाद के स्वजन परवेज आलम ने बताया कि 17 अक्टूबर मो. आजाद किसी काम से गोविंदापुर गए थे। वहां से लौटने के दौरान स्कार्पियो की चपेट में आने से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सक द्वारा पीएमसीएच रेफर कर दिया गया था। पीएमसीएच में इलाज के दौरान गुरुवार की रात मौत हो गई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…