गोरेयाकोठी: कई जगहों पर जलजमाव से डेंगू के मच्छरों का खतरा बढ़ा

  • स्वास्थ्य विभाग की तरफ से फागिंग व अन्य रोकथाम की पहल नहीं
  • जिले में मरीजों की संख्या बढ़ने से लोगों में दहशत का माहौल

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड के 22 पंचायतों में जलजमाव की समस्या किसी ना किसी गांव में बनी हुई है। जलजमाव के कारण डेंगू मच्छरों के प्रकोप का डर लोगों में बढ़ गया है। जिले में फैल रहे डेंगू के कहर को देख लोग चिंतित हैं। लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से बचाव संबंधित कोई भी उपाय नहीं किया जा रहा है। लोग अपने स्तर से डेंगू की रोकथाम के लिए मच्छरदानी व मच्छर भगाने वाले क्रीम, अगरबत्ती का उपयोग कर रहे हैं, लेकिन यह नाकाफी साबित हो रहा है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. सुबोध कुमार ने बताया कि डीएम मुकुल कुमार गुप्ता के आदेश पर फागिंग मशीन व संबंधित केमिकल के आर्डर दिए गए हैं।

यह उपलब्ध होते ही शीघ्र ही जलजमाव वाले क्षेत्रों की पहचान कर वहां ब्लीचिंग पाउडर व चूने का छिड़काव का कार्य शुरू किया जाएगा। वहीं गोरेयाकोठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य प्रबंधक बीके सिंह ने बताया कि तीन से 11 सितंबर तक कुल 22 लोगों के डेंगू की जांच की गई। निजी क्लीनिक व लैब द्वारा भी प्रतिदिन डाटा उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रखंड में अब तक किसी के डेंगू से पीड़ित होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में डेंगू के मरीजों के तीन बेड वाला एक अलग वार्ड बनाया गया है। इसके उपचार के लिए काफी मात्रा में दवाएं उपलब्ध हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026