गोरेयाकोठी: जदयू की बैठक में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर मनाने पर चर्चा

✍️परवेज अख्तर/सिवान: गोरेयाकोठी प्रखंड के जगन्नाथपुर स्थित जदयू उपाध्यक्ष आमोद प्रियदर्शी के आवास पर मंगलवार को जदयू कार्यकर्ता की बैठक आजाद खान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती प्रत्येक पंचायतों के दलित बस्ती में मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक के मुख्य अतिथि राज्य परिषद सदस्य निकेश चंद्र तिवारी ने कहा कि डा. बीआर आंबेडकर साहब ने देश के लोगों को एक धागे में पिरोने का काम किया। उन्होंने लोगों को उसके उत्तरदायित्व व अधिकारों का बोध कराया। वे देश के लोगों के लिए प्रेरणास्रोत थे। ऐसे महापुरुष हमारे देश और समाज के धरोहर हैं। उनके विचारों, उनके आदर्शों को जीवंत रखना हम सबका कर्तव्य है।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष से पार्टी आलाकमान का यह निर्णय बाबा साहब की जयंती पंचायतों के प्रत्येक दलित बस्ती में पार्टी द्वारा मनाई जाए स्वागतयोग्य है। उन्होंने कहा कि जयंती की पूर्व संध्या 13 अप्रैल को प्रत्येक दलित बस्ती में दीपोत्सव एवं 14 अप्रैल को बाबा साहब के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती पार्टी स्तर पर मनाई जाएगी। इस कार्यक्रम को ले गोरेयाकोठी प्रखंड के सभी 22 पंचायतों के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को शेष बचे हुए दलित टोलों भी भीम चौपाल कार्यक्रम को कल तक पूरा कर लेने का निर्देश दिया गया। बैठक में आमोद प्रियदर्शी, प्रभु राम, भगवान यादव, शिब्बू सिंह, मुन्ना शर्मा, निशांत कुमार ओझा, शेषनाथ प्रसाद, कृष्णा कुमार आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024