गोरेयाकोठी: डॉक्टरों ने अस्पताल के चैंबर में घुसकर प्रभारी से की मारपीट

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने सोमवार की दोपहर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. सुबोध कुमार के चेंबर में घुसकर उनसे मारपीट की। इससे अस्पताल में अफरातफरी मच गई। बाद में स्वास्थ्यकर्मियों ने वहां पहुंच प्रभारी का बचाव किया। घटना में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के दाहिने हाथ में गंभीर चोटें भी आई हैं। जानकारी के अनुसार प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी व अन्य कर्मी मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम का उद्घाटन व मानिटरिंग करने के बाद अस्पताल लौटे थे। प्रभारी अपने चेंबर में और अन्य कर्मी अपने निर्धारित कमरों में पहुंच गए। इसी बीच अस्पताल में तैनात दंत चिकित्सक डा. अभिषेक कुमार राज व डा. मनोज कुमार प्रभारी के चेंबर में गाली-गलौज करते हुए घुस गए व उनसे हाथापाई शुरू कर दी।

शोर सुनने पर स्वास्थ्य प्रबंधक बीके सिंह, अंकित अमन व अन्य कर्मी प्रभारी के चेंबर में पहुंच बीच-बचाव कर प्रभारी को चिकित्सकों के चंगुल से छुड़ाया। घटना के बाद प्रभारी ने पूरे मामले की लिखित सूचना सिविल सर्जन को देते हुए मार्गदर्शन मांगा है। प्रभारी ने बताया कि मामले की प्राथमिकी के लिए थाने में आवेदन भी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि अस्पताल के कई चिकित्सक सरकारी कार्यों में रुचि नहीं रखते व सरकार की योजनाओं को बाधित करने का प्रयास करते हैं। दो दिन पहले डा. शुभम कुमार ने रोस्टर ड्यूटी चार्ट के बोर्ड को तोड़ने के साथ ही उपस्थिति पंजी से छेड़छाड़ की थी व रोकने पर अपशब्द का प्रयोग किया था। वहीं आरोपित चिकित्सकों ने आरोप को निराधार बताया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026