गोरेयाकोठी: छठ घाट जर्जर होने से छठ व्रतियों को हो सकती है परेशानी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड के जामो बाजार के जामो पोखरा छठ घाट काफी जर्जर होने से छठ व्रतियों को भगवान सूर्य को अर्घ्य देने में परेशानी हो सकती है। छठ घाट की तरफ अभी तक जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन का ध्यान नहीं देने से लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। बताया जाता है लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा जामो पोखरा छठ घाट पर इस बार करीब 10 हजार व्रती पूजा करेंगे। छठ घाट इतना जर्जर हो गया कि व्रती जान जोखिम में डाल कर भगवान सूर्य को अर्घ्य देने को मजबूर हो सकते हैं। बताया जाता कि जामो पोखरा छठ घाट पर जामो पंचायत के जामो बाजार, जामो पश्चिम टोला, जामो पूरब टोला, गफ्फार मोर, जामो चौक समेत करीब आधा दर्जन मोहल्ले के लोग के छठ व्रती यहां भगवान सूर्य को अर्घ्य देने आते हैं।

इस घाट पर छठ व्रती समेत लोगों की काफी भीड़ होती है। ज्ञात हो कि यह छठ घाट पांच एकड़ भूमि में फैला है। छठ घाट के पोखरा में 10 फीट की चौड़ाई में एक साइड घाट का निर्माण हुआ है, लेकिन यहां भीड़ के कारण जगह की कमी हो जाती है। लोग आसपास पोखरे में उतर अर्घ्य को मजबूर होते हैं। घाट पर यहां प्रशासन द्वारा छठ व्रतियों की सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग एवं गोताखोरों की व्यवस्था की जाती है। घाट पर कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण करने से जगह संकुचित होता जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से छठ घाट की मरम्मत कराने एवं अतिक्रमण हटाने की मांग की है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026