गोरेयाकोठी: दुर्गा चंडी सह पिंडी महायज्ञ की हुई पूर्णाहुति

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड के जामो थाना क्षेत्र के ग्राम चिठई गांव में आयोजित दुर्गा चंडी सह पिंडी महायज्ञ सोमवार को हवन पूजा के साथ संपन्न हो गया। हवन पूजा व आरती में काफी संख्या में लोगों शामिल हुए। महायज्ञ के समापन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस दाैरान महाप्रसाद का वितरण किया गया। महायज्ञ के दौरान मां दुर्गा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई।

इस दौरान भक्ति गीतों व जयकार से वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यह महायज्ञ 23 नवंबर से आरंभ हुई थी। मौके पर आयोजन समिति सदस्य यज्ञकर्ता हीरालाल पंडित, सहयोगी सदस्य जीवन पाल, रमेश प्रजापति, कमल पाल, शैलेश पंडित, सुरेंद्र प्रसाद ,सुरेंद्र चौहान, अमरजीत कुमार, पप्पू कुमार समेत काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026