परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के पुरंदरपुर गांव में 10 दिसंबर की रात गुलाम राजा की पत्नी यास्मीन परवीन की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के मामले में मृतका यास्मीन की मां ने दहेज प्रताड़ना व हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी कराई है। थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि यास्मीन की मां ने उसके पति, सास, ससुर समेत सात लोगों को आरोपित किया है।
बयान में कहा है कि मेरी पुत्री के ससुराल वाले उसे हमेशा दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। कई बार पुत्री ने मारपीट की भी जानकारी दी थी। 10 दिसंबर की रात सूचना मिली कि मेरी पुत्री के ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए उसके शव को फंदे से लटका दिया। फिलहाल सभी आरोपित फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…