गोरेयाकोठी: राम जन्म का प्रसंग सुन भाव-विभोर हुए श्रोता

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड क्षेत्र के हरिहरपुर कला गांव में चल रहे नौ दिवसीय केसरी नंदन महायज्ञ में मंगलवार को पूजा अर्चना करने के लिए सुबह में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना तथा यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर सुख, समृद्धि की कामना की। इस मौके पर कथावाचक प्रियंका द्विवेदी ने श्रोताओं को रामजन्म की कथा सुना भावविभोर कर दिया। कथावाचक ने कहा कि पृथ्वी पर जब-जब असुरों का अत्याचार बढ़ा है, तब ईश्वर ने किसी न किसी रूप में अवतार लेकर असुरों का संहार किए हैं। जब धरा पर धर्म के स्थान पर अधर्म बढ़ने लगता है, तब धर्म की स्थापना के लिए ईश्वर को आना पड़ता है।

भगवान राम ने भी पृथ्वी लोक पर आकर धर्म की स्थापना की और लोगों का कल्याण किया। उन्होंने कहा कि भगवान राम का जन्म होते ही अयोध्या नगरी में चारों ओर खुशहाली का माहौल हो गया। राजा दशरथ के घर बधाई देने वालों की कतार लग गई। भगवान राम जन्म की कथा होने पर श्रोताओं को मिठाई वितरण किया गया। महिलाओं ने बधाई गीत गाए ओर जमकर नाच गाना किए गए। कथा में भगवान श्रीराम की बाल लीलाओं की कथा का प्रसंग सुनाया। इस मौके पर श्रद्धालु द्वारा जयश्रीराम के नारे लगा माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस मौके पर ओमप्रकाश दुबे, अशोक सिंह, मुख्य संयोजक यजमान श्रीनिवास प्रसाद, अशोक पंडित, मनोज प्रसाद, लालू यादव, अनिल पंडित, हंसनाथ दुबे समेत काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024