गोरेयाकोठी: भाजपा की बैठक में प्रधानमंत्री की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को विधायक देवेशकांत सिंह के आवास पर गोरेयाकोठी सदर एवं गोरेयाकोठी दक्षिण मंडल की भाजपा कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष देवेंद्र गिरि की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर 30 मई से 30 जून तक पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम होना है। इस दौरान 30 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महासभा अभियान का शुभारंभ करेंगे।

इस दौरान पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम में घर-घर संपर्क बूथ स्तरीय अभियान, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ भोजन पर परिचर्चा, संयुक्त मोर्चा सम्मेलन, लाभार्थी सम्मेलन, योगा दिवस कार्यक्रम, विकास तीर्थ कार्यक्रम, प्रधानमंत्री के साथ बूथ स्तर वीसी कार्यक्रम सहित संगठन से जुड़े आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विधायक ने मंडल शक्ति केंद्र व बूथ स्तर पर पार्टी के कार्यक्रमों के सही रूप क्रियान्वयन हो इस विशेष रूप से पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का ध्यान आकृष्ट कराया। बैठक में मंडल अध्यक्ष क्रमशः कुबेर प्रसाद, जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक वशी अहमद खां, प्रमोद तिवारी, विनय गिरि, सोनू सिंह, उमेश तिवारी, अरविंद सिंह आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024