गोरेयाकोठी: सीएसपी लूट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर सीएसपी लूटकांड के मास्टरमाइंड को जामो थाने की पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार मास्टरमाइंड थाना क्षेत्र के हयातपुर निवासी नादिर मियां का 23 वर्षीय पुत्र मोहम्मद कलाम है। घटना को अंजाम देने के बाद से ही मोहम्मद कलाम पुलिस की नजरों से बचकर भाग रहा था। इधर गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि कलाम पहले भी कई कांड में शामिल रहा है। थानाध्यक्ष ध्रुव प्रसाद ने बताया कि बहादुरपुर बाजार स्थित सीएसपी में अपराधियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद 06 जून को पुलिस ने इस कांड का उद्भेदन करते हुए कांड से जुड़े तीन लोगों को रुपया व पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया था। इनमें जीबी नगर थाना क्षेत्र के सतवार निवासी अभिमन्यु कुमार, राजा कुमार व विशाल सिंह का नाम शामिल था। जबकि कांड का मास्टरमाइंड फरार चल रहा था।

सिसई में हुए बाइक लूटकांड का फरार आरोपित गिरफ्तार

वहीं दूसरी ओर स्थानीय थाना क्षेत्र में हुए बाइक लूटकांड के एक आरोपित को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित महाराजगंज थाना क्षेत्र के शूरवीर निवासी टीकू शाह का 30 वर्षीय पुत्र गोलू साहू बताया जाता है। गौरतलब है कि सिसई मीठा मोड से सशस्त्र अपराधियों द्वारा देसी कट्टा का भय दिखाकर एक राहगीर की बाइक लूट ली गयी थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026