परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड के जामो अस्पताल परिसर में उज्वला योजना के तहत शहीद कविन्द्र इण्डेन ग्रामीण वितरक की तरफ से करीब पचास महिलाओं को नि:शुल्क गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। गोरेयाकोठी विधायक देवेशकांत सिंह ने लाभुक महिलाओं को रेगुलेटर, सिलेंडर, चूल्हा व पाईप का वितरण किया। उन्होंने कहा कि यह योजना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी सोच का प्रतिफल है।
देश में प्रथम फेज में 5 करोड़, द्वितीय फेज में 3 करोड़ लाभुकों को लाभ दिया गया। अब तृतीय फेज में एक करोड़ लोगों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया जाना है l मौके पर मंडल अध्यक्ष विनय कुमार गिरि, बसंतपुर मंडल अध्यक्ष रंजीत प्रसाद, देवेंद्र गिरि, सोनू सिंह, जनार्दन सिंह, मनोज सिंह, मनोज गुप्ता, राजेश सिंह, अंकज कुमार, भीम शुक्ला, सरोज कुमार, अमित कुमार, वृजकिशोर सिंह, गैस एजेंसी संचालक अनु सिंह थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…